{"_id":"5bc8b25fbdec22695f5f2857","slug":"181539879519-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटराईं में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटराईं में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटराईं में आग से रिहायशी मकान राख
करीब 17 लाख के नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। कटराईं में एक महिला के मकान में आग लगने से मकान स्वाह हो गया है। इसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन 17 लाख की संपत्ति स्वाह हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह करीब दस बजे पदमा देवी के काष्ठकुणी मकान में अचानक चिंगारी सुलग उठी। इससे पहले कि कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से गगनचुंबी लपटें निकलती देख पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। हालांकि लोगों ने स्प्रे पंप और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बुरी तरह से भड़की आग में यह प्रयास नाकाफी साबित हुए। इस बीच किसी जागरूक नागरिक ने अग्निशमन विभाग को भी फोन किया, लेकिन उसके आने तक सब राख हो चुका था। पतलीकूहल चौकी प्रभारी एसआई दयाराम ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आगजनी के कारणों को सही पता नहीं चल पाया है। वहीं जिलाधीश कुल्लूू यूनस ने बताया कि आगजनी में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आगजनी के प्रभावितों को तय नियमावली के तहत राहत राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़ ने मांग की है कि सर्दी के मौसम प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से यथासंभव सहायता मुहैया कराई जाए।