{"_id":"5b83f1a442c792466835fbd0","slug":"181535373732-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से मकान की तीसरी मंजिल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से मकान की तीसरी मंजिल जली
Updated Mon, 27 Aug 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला बयूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में सोमवार सुबह एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इससे मकान की तीसरी मंजिल जलकर राख हो गई। इससे मकान में रखे सोने-चांदी के गहने, 40 हजार की नकदी व अन्य सामान जल गया। आग की लपटें दूसरी और पहली मंजिल तक पहुंची। मकान से आग का धुआं उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचते ही आग पर काबू पाया और करीब एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब सात रुपये के नुकसान का अनुमान है।
अग्निशमन अधिकारी मनाली केवल सिंह ने कहा कि सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद अग्निशमन टीम पूरे समान के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक मकान की तीसरी मंजिल जल गई। धीरे-धीरे आग दूसरी और पहली मंजिल तक पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास रहने वाले लोगों व होटलयिरों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि आग में मकान की ऊपरी मंजिल में रहने वाले अनिल कुमार पुत्र मोती राम की 40 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। इसके अलावा दूसरी मंजिल में रह रहे चंद्रेश कुमार पुत्र मोती राम और पहली मंजिल में कीमतु देवी पत्नी सुशील कुमार का भी सामान आग की चपेट में आ गया। तहसीलदार मनाली शमशेर सिंह ने बताया कि आग से प्रभावित अनिल कुमार को 10000 रुपये, चंद्रेश और कीमतु देवी को क्रमश: पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दी गई।
अग्निकांड प्रभावितों से मिलने सांसद रामस्वरूप
मनाली (कुल्लू)। मनाली के रामबाग स्थित एक तीन मंजिला मकान में लगी आग की सूचना मिलने के बाद मंडी लोकसभा के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी अग्निकांड प्रभावितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित तीनों प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उनके साथ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर, नप मनाली के पार्षद चमन कपूर, वेदराम ठाकुर मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस नेता हरिचंद शर्मा भी पीड़ितों से मिले। उन्होंने सरकार व प्रशासन से प्रभावितों की हर संभव मदद करने की मांग की।