फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ग्रांफू-काजा सड़क पर यातायात बहाली में देरी

ग्रांफू-काजा सड़क पर यातायात बहाली में देरी

Sat, 05 May 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ग्रांफू-काजा सड़क पर यातायात बहाली में देरी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। स्पीति को कुंजुम के रास्ते लाहौल और मनाली से जोड़ने वाली ग्रांफू-काजा सड़क के खुलने में हो रही देरी पर स्पीति के लोगों में भारी रोष है। समदो में तैनात 108 आरसीसी ने कुंजम दर्रा और अपने अधीन छोटा दड़ा तक सड़क बहाल कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी और उदयपुर में तैनात 94 आरसीसी की टीम अपने अधीन ग्रांफू से छोटा दड़ा तक महज 17 किलोमीटर ही सड़क को यातायात के लिए बहाल कर पाई है। जबकि, 17 किलोमीटर मार्ग बहाल करने का कार्य शेष बचा है। सड़क की बहाली में जुुटे बीआरओ के अधिकारी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को मौसम का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, स्पीति की तरफ 108 आरसीसी की टीम ने छोटा दड़ा तक मार्ग बहाल कर दिया है। इस मार्ग के जल्द खुल जाने से स्पीति घाटी के लोगों को लाहौल, मनाली, कुल्लू के बीच आवाजाही करने में आसानी होगी। रोहतांग दर्रे की ओर आने वाले देश-विदेश के पर्यटक ग्रांफू के रास्ते स्पीति की वादियों को निहारने पहुंचते हैं। इससे स्पीति के पर्यटन को काफी गति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि, आईटी एवं जनजातीय मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बीआरओ के उच्चाधिकारियों से काजा-ग्रांफू मार्ग जल्द बहाल किए जाने की सिफारिश की है। स्पीति घाटी के लोग ग्रांफू-काजा सड़क की जल्द बहाली को लेकर नजर लगाए बैठे हैं। स्पीति निवासी सोनम पलजोर, अंगदुई, ग्युरमेद और राम ने बताया कि ग्रांफू -काजा मार्ग जल्द बहाल होने से स्पीति घाटी के लोगों को लाहौल, मनाली, कुल्लू के बीच आवाजाही करने में दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में स्पीति के लोगों को काजा से कुल्लू जाने के लिए रामपुर, वाया करसोग से धनोटू होते हुए पहुंचना पड़ता है। जलोड़ी जोत यातायात के लिए बहाल होने से काजा से रामपुर वाया जलोड़ी जोत होकर कुल्लू-काजा के बीच सफर कर रहे हैं। इस रूट से स्पीति के लोगों को टैक्सियों में कुल्लू तक जाने के लिए 1500 रुपये खर्च करना पड़ता है। लेकिन, काजा-ग्रांफू मार्ग बहाल होने से टैक्सियों में एक हजार रुपये देकर कुल्लू पहुंचते हैं। 38 बीआरटीएफ के कमांडर एके अवस्थी ने बताया कि काम जारी है। जल्द मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed