फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ड्रंक एंड ड्राइव व ओवर स्पीड पर कसा शिकंजा, 21 चालान

ड्रंक एंड ड्राइव व ओवर स्पीड पर कसा शिकंजा, 21 चालान

Tue, 24 Apr 2018 07:28 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
ड्रंक एंड ड्राइव व ओवर स्पीड पर कसा शिकंजा, 21 चालान
ड्रंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड
विज्ञापन

पर कसा शिकंजा, 21 चालान
लाइसेंस सस्पेंड करने को एसडीएम को भेजे जाएंगे मामले
कुल्लू पुलिस ने जिला स्तर पर चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शराब पीकर वाहन चलाने और ओवर स्पीड पर कुल्लू पुलिस ने जिला स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने शराब पीकर और तेज गति में वाहन चलाने पर 21 चालान किए हैं। नशे व तेज गति में वाहन चलाने पर हादसों का अंदेशा बढ़ जाता है। जिस पर अब पुलिस सतर्क हो गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अब कुल्लू पुलिस इन मामलों को संबंधित आरएलए ऑफिस भेज रहा है। जिससे लापरवाही बरतने पर चालक पर शिकंजा कसा जा सके। ऐसे चालकों के लाइसेंस आरएलए ऑफिस से सस्पेंड किए जा सकते हैं। जिला भर में अभियान चलाकर नाके में अल्कोहल सेंसर के माध्यम से इन दिनों ड्रंक एंड ड्राइव का पता लगाया जा रहा है। इसी के साथ ओवर स्पीड पर भी फोकस किया जा रहा है। लगवैली और बंजार में हाल ही में पेश आए हादसों का कारण प्रथम दृष्टता में ओवर स्पीड भी माना गया है। ऐसे में पुलिस ओवर स्पीड को नियंत्रित करने के लिए जुटी हुई है। रात्रि के दौरान नाका लगाकर पुलिस निगरानी रख रही है। पुलिस ने आठ ड्रंक एंड ड्राइव, 10 ओवर स्पीड व तीन ड्रंक एंड ड्राइव के चालान बंजार में किए हैं। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा होता है। ऐसे में हादसों का भी खतरा रहता है। जिला स्तर पर अभियान चलाकर जागरूक करने के साथ चालान किए जा रहे हैं। आगामी कार्रवाई के लिए मामले आरएलए कार्यालय भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने चार घंटों में काटे 285 चालान
पिछले 24 घंटों में कुल्लू पुलिस ने जिला भर में 285 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें सीट बेल्ट 56, राइडर हेलमेट 56, पिलन राइडर 56, ड्रंक एंड ड्राइविंग 9, लापरवाही से वाहन चलाने पर तीन, ओवर स्पीड पर दो चालान किए गए हैं। पुलिस का मुख्य फोकस ड्रंक एंड ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलानों वालों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed