फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंपर फ्लावरिंग पर कीटनाशक का छिड़काव घातक

बंपर फ्लावरिंग पर कीटनाशक का छिड़काव घातक

Sat, 31 Mar 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
बंपर फ्लावरिंग पर कीटनाशक का छिड़काव घातक
बंपर फ्लावरिंग पर कीटनाशक का छिड़काव घातक
विज्ञापन

अत्यधिक कीटनाशक प्रयोग से मधुमक्खी का वजूद खतरे में
फसल पैदावार के लिए फलों की सेटिंग का होना सबसे अहम
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। सेब और नाशपाती की फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में बागवानों को बागवानी विभाग के विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बंपर फ्लावरिंग पर कीटनाशक की स्प्रे करने से गुरेज करें। ऐसे में जहरीले कीटनाशक के छिड़काव के कारण मधुमक्खी सहित किसानों और बागवानों के मित्र कीट मर जाते हैं। यह मित्र कीट फसलों की पैदावार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
बागवानी विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लावरिंग के समय मधुमक्खी परागण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान निभाती है। मधुमक्खी एक फूल से दूसरे फूल तक परागण को पहुंचाती हैं। ऐसे में फूलों की सेटिंग उम्दा होती है। मधुमक्खी के बाक्स को बगीचों में रखने से कई गुना पैदावार बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला के प्रगतिशील बागवान अमित कुमार, रेवत राम, महावीर प्रसाद भार्गव, चंद्र सेन ठाकुर, अरूण ठाकुर तथा कैलाश ठाकुर आदि का कहना है कि तीन वर्षों से वे अपने बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्स फूल आने के समय रखते हैं। इससे उनके बगीचों में बेहतर फलों की सेटिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. आरके शर्मा के अनुसार बगीचों में पॉलिनेशन की वैरायटी 25 से 33 प्रतिशत होना लाजिमी है। मधुमक्खी कर रोल परागण में अहम रहता है। एक मधुमक्खी दिन में पांच हजार फूलों पर जाती है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि उम्दा पैदावार के लिए मधुमक्खी के बॉक्स फूल आने पर अवश्य रखे।

वहीं इस संबंध में फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राजगीर महंत के अनुसार इस साल मधुमक्खी के बॉक्स कुरुक्षेत्र और हरियाणा से अभी 500 बाक्स पहुंच चुके हैं। जो बागवानों को 650 रूपये प्रति बाक्स से किराये पर दिए जाएंगे। अभी और बाक्स को मधुमक्खी पालकों से मंगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed