{"_id":"5aad45604f1c1b92778b5f16","slug":"181521304928-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकेंद्र ने संतोष तोषी के गानों पर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकेंद्र ने संतोष तोषी के गानों पर झूमे युवा
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकेंद्र ने संतोष तोषी
के गानों पर झूमे युवा
पार्वती वैली छात्र संगठन ने मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र पार्वती वैली छात्र संगठन ने शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में महाविद्यालय में पार्वती वैली के युवाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तांतरा ब्वायज के नाम से मशहूर संतोष तोषी ने पहाड़ी गानों पर युवाओं को नचाया। कार्यक्रम में बॉबी ठाकुर, मंडी लोकसभा क्षेत्र युकां महासचिव प्रवीण ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
समारोह की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। वार्षिक समारोह में तांतरा ब्जाज संतोष तोषी ने पहाड़ी गीतों पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संतोष ने ...तांतरा लागा लागा, ....बेलुये बुरा आया जमाना, ...मेला लागा ढालपुर मैदाना, ....बेदीये तौगे लागा रेडियो आदि गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। इस अवसर पर पार्वती वैली छात्र संगठन के अध्यक्ष नूप राम चार्ली, उपाध्यक्ष पंकू, सचिव राजेश नेगी, युवा कांग्रेस के सचिव वीर सिंह ठाकुर, पूर्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रोहित महाजन, नरेंद्र ठाकुर, सनी, मोती लाल, टेडी सिंह, निखिल, निशांत आजाद आदि मौजूद रहे।