फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बारालाचा में फंसे चालक को किया रेस्क्यू, केलांग पहुंचाया

बारालाचा में फंसे चालक को किया रेस्क्यू, केलांग पहुंचाया

Wed, 22 Nov 2017 09:51 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
बारालाचा में फंसे चालक को किया रेस्क्यू, केलांग पहुंचाया
बारालाचा दर्रा के फंसे ट्रक चालक को पतसेउ से रेस्‍क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल स्पीति)।
मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा दर्रा से 25 किमी पैदल चलकर पतसेउ पहुंचे ट्रक चालक राजेंद्र को रेस्क्यू कर लिया है। रेस्क्यू टीम ने बुधवार को राजेंद्र को सुरक्षित केलांग पहुंचाया। केलांग से करीब 45 किमी दूर मनाली-लेह मार्ग पर स्थित पतसेउ तक पहुंचने में रेस्क्यू टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दारचा से आगे पतसेउ की तरफ बर्फ के कारण सड़क मार्ग बंद था। इसके बावजूद रेस्क्यू टीम ने राजेंद्र को वहां से निकाल कर सुरक्षित केलांग पहुंचा दिया है।


बारालाचा में ट्रक चालक राजेंद्र तीन दिनों तक भूखा प्यासा फंसा रहा। मौसम खुलते ही उसने बर्फ में अकेले 25 किलोमीटर का फासला तय कर मौत को मात देकर पतसेऊ पहुंचा। जहां पर उसने स्नो एंड एवालांच स्टडी सेंटर में शरण ली। केलांग पंचायत के उपप्रधान दोरजे उपासक ने बताया कि रोहतांग दर्रा अभी बंद होने के कारण चालक राजेंद्र केलांग में ही रुका है। केलांग पहुंच कर सबसे पहले राजेंद्र ने फोन पर अपने परिजनों से बात कर आपबीती सुनाई। इधर एसडीएम केलांग कुलवीर राणा ने बताया कि राजेंद्र समेत घाटी में फंसे तमाम लोगों को वीरवार को कुल्लू मनाली की तरफ भेजने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed