फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चरस तस्करों ने की भोगने की कोशिश, दबोचे

चरस तस्करों ने की भोगने की कोशिश, दबोचे

Mon, 28 Aug 2017 09:36 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्करों ने की भोगने की कोशिश, दबोचे
कुल्लू। चरस के दो आरोपियों ने कार से भागने की नाकाम कोशिश की है। भुंतर-मणिकर्ण रोड स्थित जछनी के पास 27 अगस्त की शाम को उस समय मामला सामने आया जब पुलिस इन दोनों तस्करों को कुल्लू की एक अदालत में पेश करने के बाद मणिकर्ण चौकी वापस ले जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस इन दोनों युवाओं को एक निजी वाहन में ले जा रही थी। इस दौरान कार जब जछनी के पास पहुंची तो एक तस्कर ने कार के स्टीयरिंग को हाथ मारा और कार सामने खड़े एक टिप्पर से जा टकराई। हादसे के दौरान कार को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके को देखते हुए पंजाब के रहने वाले (23 साल) के परमिंद्र सिंह तथा (24 वर्षीय) कर्ण सिंह ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के मुस्तैद तीनों जवानों ने करीब 100 मीटर की दूरी पर दोनों को धर दबोचा। चरस के आरोपियों के भागने से प्रयास से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चरस के आरोप में दोनों युवाओं के भागने के प्रयास को लेकर भुंतर थाना में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि 27 अगस्त दोनों तस्करों को अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्हें 29 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दोनों तस्करों को 26 अगस्त को पेट्रोलिंग के दौरान मणिकर्ण के शांगना के पास 104 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। पुलिस दोनों केसों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed