फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हिमाचल में कुल्लू सबसे स्वच्छ जिला, देश में 14वें स्थान पर

हिमाचल में कुल्लू सबसे स्वच्छ जिला, देश में 14वें स्थान पर

Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में कुल्लू सबसे स्वच्छ जिला, देश में 14वें स्थान पर
कुल्लू। जिला कुल्लू ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। देश भर में जिला की रैंकिंग 14वें स्थान पर रही है। केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छता दर्पण प्रतिस्पर्धा के बाद जारी की गई ताजा रैंकिंग में कुल्लू जिला ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के सभी मानकों व घटकों के गहन आकलन के बाद कुल्लू जिला को हिमाचल प्रदेश में प्रथम और देश में 14वां स्थान दिया है। केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने शौचालय निर्माण, ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छ भारत मिशन के अन्य सभी मानकों के आधार पर कुल्लू जिला को यह स्थान दिया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कुल्लू जिला के सभी घरों में शौचालयों का निर्माण शौच मुक्त घोषित किया है। जबकि जिला में बनने वाले नए मकानों में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिला के 117 महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों विशेषकर पर्यटक स्थलों पर भी सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। नगर निकाय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, उपायुक्त यूनुस ने बताया कि अभी तक जिला की 105 ग्राम पंचायतों के लिए ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन का प्रोजेक्ट मंजूर किया जा चुका है। शेष ग्राम पंचायतों में भी विभिन्न चरणों में यह प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। अभियान में डीआरडीए के स्वच्छता प्रकोष्ठ और सहयोगी संस्था जिला साक्षरता एवं जनविकास समिति के कार्यकर्ताओं ने भी सराहनीय योगदान दिया। लोगों ने भी सकारात्मक सोच के साथ स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने में अपना योगदान दिया। उपायुक्त ने जिले के सभी लोगों से स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और जिला को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed