{"_id":"594a9ff54f1c1bef218b47a5","slug":"181498062837-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा बाजार की मस्जिद में अवैध निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा बाजार की मस्जिद में अवैध निर्माण का आरोप
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू शहर के नगर परिषद वार्ड दो अखाड़ा बाजार स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया है कि मस्जिद के गुंबद की ऊंचाई भी काफी अधिक है। जो कुल्लू शहर भूकंप की दृष्टि से भी अति संवेदनशील है। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश के विभाग अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने नगर एवं ग्राम योजना विभाग के सहायक योजनाकार को पत्र लिख कर इस पर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाओं की सूरत में अनाधिकृत निर्माण कभी भी ढह सकता है और अखाड़ा बाजार कुल्लू शहर की सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से विश्व हिंदू परिषद ने विभाग से इसे हटाने की मांग की है। इस मौके पर आरएसएस नेता नरेश करीर, हिंदू जागरण मंच के राजन सूद, विश्व हिंदू परिषद के हरदीप ठाकुर, हरीश गौतम, रवि सूद, राकेश कोहली तथा नरेश चौहान आदि मौजूद रहे। मस्जिद के इमाम नवाब हाशमी ने कहा कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग से नक्शा पास है। मस्जिद में किसी तरह का अवैध निर्माण नहीं हो रहा है।