फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   18 children discharged after improvement in health.

Kullu News: स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 18 बच्चों को दी छुट्टी

Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
18 children discharged after improvement in health.
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में मिड-डे मील के तहत परोसी गई खीर खाने के बाद बीमार हुए 41 बच्चों में से 34 को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। सात का इलाज कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को 16 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया था। वीरवार को उपचाराधीन 18 बच्चों के स्वास्थ्य में भी सुधार होने के बाद उन्हें भी छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

सीएचसी पतलीकूहल के प्रभारी डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि सभी बच्चे ठीक हो गए हैं। एसडीएम मनाली की अगुवाई वाली टीम मामले की जांच कर रही है। इसमें स्कूल कर्मचारियों, बच्चों से पूछताछ की जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बाड़ी स्कूल में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा उपनिदेशक से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, सबकी की नजरें पानी और खाद्य सामग्री के भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन

उधर सीएचसी पतलीकूहल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग उठी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बीमार बच्चों की संख्या अधिक होती तो एक चिकित्सक के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल हो सकता था। ऐसी आपात स्थिति में बच्चों की जान भी दांव पर लग सकती थी। ऐसे में लोगों ने सीएचसी पतलीकूहल में चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। सीएमओ कुल्लू रणजीत ठाकुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों से इस बारे पत्राचार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed