{"_id":"5c90ebbbbdec221469615faf","slug":"171553001403-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंडी की होगी अग्निपरीक्षा परीक्षा : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंडी की होगी अग्निपरीक्षा परीक्षा : जयराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाने का श्रेय भीमराव आंबेडकर को दिया। कहा कि उनकी जगह कोई और होता तो संविधान में कई कमियां रह जातीं। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को मनाली मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की रैली के दौरान कही। कहा कि उनको दलित परिवार, गरीबी तथा अभावों भरे जीवन को जीने के चलते देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पेश आने वाली दिक्कतों का अनुभव था।
सत्तर सालों के बाद मंडी को मुख्यमंत्री पद प्राप्त करने का मौका मिला। लेकिन अब मंडी की अग्निपरीक्षा है। मंडी सीट को बड़े मार्जन से जीता कर इस अग्निपरीक्षा को पास करना है। लिहाजा संविधान को किसी खास वर्ग के बजाय आम आदमी को मद्देनजर रखकर बनाया। कहा कि आजादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस ने इस वर्ग को तरह-तरह की बातों में उलझाकर अपने वोट बैंक से ज्यादा नहीं समझा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने इस दूरी को पाटने में अहम भूमिका निभाई। आज प्रदेश की विधानसभा में सबसे ज्यादा बीजेपी के अनुसूचित जाति के विधायक हैं तो संसद में सबसे ज्यादा भाजपा के सांसद हैं। कहा कि मोदी अक्सर हिमाचल को अपना घर कहते रहे हैं। ऐसे में उनके हाथ मजबूत करने को भाजपा की चारों सीटें उनकी झोली में डालनी होगी। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से गरीब वर्ग की महिलाओं के किचन में गैस का चूल्हा जलने लगा है तो जनधन योजना के तहत 25 बीघा से कम जमीन वालों के खाते में दो हजार आ गए हैं। इस साल बचे हुए चार हजार भी आएंगे।