{"_id":"5b815bc342c79246547c4ec4","slug":"171535204291-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी नग्गर को मिली ईसीजी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी नग्गर को मिली ईसीजी मशीन
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नग्गर (कुल्लू )। नग्गर में 42 साल पहले खुले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को दूर करने के लिए स्वयंसेवी संस्था आगे आई है। ओम शांति ओम संस्था लंराकेलो की ओर से शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक ईसीजी मशीन प्रदान की गई है। इसके तहत अब मात्र 50 रुपये देकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नग्गर में ईसीजी की सुविधा मिलेगी।
ईसीजी की मशीन का फायदा उझी घाटी की करीब एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को मिलेगा। ईसीजी मशीन की देखरेख यहां के डॉक्टरों की ओर से जाएगी। मरीज से ईसीजी टेस्ट के 50 रुपये लिए जाएंगे। ये रुपये रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा किए जाएंगे। इसका पूरा हिसाब अलग से रखा जाएगा। ओम शांति ओम संस्था लरांकेलो के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं महासचिव आदित्य शर्मा ने कहा कि आधुनिक ईसीजी मशीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शर्तों के साथ दी गई है। बीपीएल मरीजों को छोड़कर अन्य मरीजों से मात्र 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ नग्गर डॉ. पलजोर ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी मशीन की आवश्यकता थी। फिलहाल डॉक्टर खुद मशीन का संचालन करेंगे। आने वाले समय में स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ तैनात किया जाएगा। ग्राम पंचायत नग्गर की प्रधान सुषमा शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में इसीजी मशीन की सुविधा मिलने से सैकड़ों लोगों में खुशी है। स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के सभी पदों को भरा जाए।