{"_id":"5b781d8242c792465942f381","slug":"171534598530-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलियर एसोसिएशन के दो पदों पर ही होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलियर एसोसिएशन के दो पदों पर ही होगा चुनाव
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला बयूरो
मनाली (कुल्लू)। प्रदेश की सबसे बड़ी होटलियर एसोसिएशन मनाली के महासचिव, कोषाध्यक्ष, उप प्रधान, सह सचिव को निर्विरोध चुना गया है। अब होटलियर एसोसिएशन में सिर्फ प्रधान व प्रेस सचिव पद के लिए 25 अगस्त को चुनाव होंगे।
प्रधान पद के लिए तीन, प्रेस सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होटलियर एसोसिएशन के सदस्य करेंगे। शनिवार को नाम वापसी के दिन महासचिव, कोषाध्यक्ष, उप प्रधान, सह सचिव के नामांकन भरने वाले प्रतिद्वंद्वी सदस्यों ने नाम वापिस लिए। इसके आधार पर उप प्रधान पद के लिए मुकेश कुमार ठाकुर, महासचिव के लिए अजय ठाकुर, सह सचिव के लिए होतम राम, कोषाध्यक्ष मान चंद चुने हैं। एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी गौतम ठाकुर ने कहा कि शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रधान पद के लिए अनूप राम ठाकुर, बेदराम ठाकुर और बुद्धि प्रकाश ठाकुर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। प्रेस सचिव के लिए मनु शर्मा व मोहन सिंह बोकटापा के मध्य चुनाव होगा। ठाकुर ने कहा कि 20 अगस्त तक सभी पदों के प्रत्याशियों की ओर से चुनाव लड़ने हेतु जमा किए गए कागजों की जांच की जाएगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी पैनल में शामिल चंद्रसेन ठाकुर, सीआर प्रेमी, अजय अबरोल आदि मौजूद रहे। वहीं प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के बाद किसी के लिए भी जीत की राह आसान नहीं होगी। हालांकि प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट के लिए सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।