{"_id":"5b1ffbb34f1c1bb51e8b573c","slug":"171528822707-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का पानी पी रहे मरौड़ गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का पानी पी रहे मरौड़ गांव के ग्रामीण
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले का पानी पी रहे ग्रामीण
मरौड़ गांव में 20 दिनों से पानी की सप्लाई बंद
पांच सौ मीटर दूर नाले से ढोना पड़ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। सड़क और बिजली की सुविधा से कोसों दूर जिला कुल्लू के अति दुर्गम गांव मरौड़ के ग्रामीण नाले का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। गांव के लिए जोड़ी गई आईपीएच विभाग की पाइप लाइन में 20 दिनों से पानी की एक भी बूंद नहीं आ रही है। जिला में पेयजल संकट की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। विभाग को बार-बार बताने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पाइप लाइन बंद है और आईपीएच विभाग को कोई भी कर्मचारी इस लाइन को देखने वाला नहीं है। बताया जा रहा है कि यहां तैनात फीटर का तीन-चार माह पूर्व तबादला हो गया है।
इस संबंध में इलाके के ग्रामीण हीरा लाल, प्रकाश चंद, डोले राम, राम लाल, जीत राम तथा सेस राम के अनुसार उन्हें गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर नाले का पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के दो दर्जन परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। गांव पहले से ही बिजली से सड़क सुविधा से दूर है। वहीं अब पानी के लिए ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। नाले का पानी पीने से बीमार होने का भी डर सता है। ग्रामीणों के पास नाले के पानी पीने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उधर, आईपीएच विभाग लारजी के सहायक अभियंता अश्वनी ने कहा कि विभाग ने फीटर की तैनाती कर दी है जल्द गांव को पेयजल सुविधा उपलब्ध की जाएगी।