{"_id":"5a95897d4f1c1b641f8b801a","slug":"171519749501-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगवैली के शिल्लाग्रां में आग से तीन मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगवैली के शिल्लाग्रां में आग से तीन मकान राख
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामले में जिला मुख्यालय की लगवैली के शिल्लाग्रां में तीन मकान राख हो गए। जबकि साथ लगते दो अन्य मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड में 10 मवेशी भी जिंदा जल गए। आग से 80 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित सात परिवारों के लोगों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब दस बजे लगवैली के शिल्लाग्रां में एक मकान में लग गई। आग ने देखते ही देखते साथ लगते दो अन्य मकानों को चपेट में ले लिया। लकड़ी के बने मकानों में लगी आग से पूरे गांव में अफरातफरा मच गई और आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि इसकी सूचना अग्रिशमन विभाग कुल्लू को भी दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम करीब ढाई घंटे बाद पहुंची, तब तक तीन मकान पूरी तरह जल चुके थे। अग्रिशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा दास ने कहा कि टीम सड़क से करीब डेढ़ घंटे तक पैदल चल कर मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि आग से डोला राम, जय सिंह, लाल चंद, टिकम राम तथा राम चंद के ढाई मंजिला मकान के अलावा निरत राम व शेर सिंह के भी मकान पूरी तरह से आग की भेंट गए। जबकि जय सिंह, बुध राम, बोध राम तथा शेर सिंह के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। इन मकानों में लगी आग को ग्रामीणों ने बुझाया। उन्होंने कहा कि आग में चार गाय, दो बैल, एक बकरी, दो भेड़ तथा एक खच्चर जिंदा जल गए।
उधर, तहसीलदार कुल्लू वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि वह मौके पर गए थे और प्रभावित परिवार के लोगों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये, टैंट, कंबल व राशन आदि दिया गया है।