फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जागरा जलाकर हुआ दियाली उत्सव का आगाज

जागरा जलाकर हुआ दियाली उत्सव का आगाज

Mon, 18 Dec 2017 06:09 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
जागरा जलाकर हुआ दियाली उत्सव का आगाज
जागरा जलाकर हुआ दियाली उत्सव का आगाज
विज्ञापन

जुआणी महादेव और थान के मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज गुण तोड़ने को देवलुओं में होगी जोर आजमाइश
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता जुआणी महादेव और थान देवता के मंदिर में दियाली उत्सव के उपलक्ष्य पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर देवलुओं ने मंदिर में जागरा जलाकर देव विधि का निर्वहन किया गया। जुआणी महादेव के मंदिर स्थित जुआणी में जागरा को ढोल, नगाड़ों और करनाल की मंगल ध्वनि के बीच देव विधि से जागरा को जलाया गया।

सबसे पहले गूर ने मशाल को देव विधान से जलाकर जागरे के चारों ओर परिक्रमा की। उसके पश्चात मशाल से जागरा को जलाया। परिक्रमा में तमाम देवलु और हारियान थिरकते रहे। वही, देवता के मंदिर में विशेष पूजा के साथ ही तमाम घरों में भी दियाली का पूजन जौ, अखरोट और भल्ले से किया गया। घाटी के लाल चंद, कमल, जयचंद, मोहर सिंह, राजू और अमित आदि ने कहा कि दियाली पर्व को देवपरंपरा के अनुसार सदियों से मनाया जा रहा है। मशालें जलाकर लोग आसुरी शक्तियों को दूर भगाते हैं। मंगलवार को दोनों देवता के बीच गुण तोडने की देव रस्म निभाई जाएगी। देवलुओं के बीच गुण तोड़ने को खूब जोर आजमाइश होगी। जुआणी महादेव के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि देवता के स्वर्ग प्रवास के दौरान आसुरी शक्तियों को भगाने के लिए मंदिरों में अश्लील जुमलों को आदान-प्रदान किया जाता है। देव परंपरा के अनुसार ही निभाया जाएगा। न्योली पंचायत के उपप्रधान एवं देवता जुआणी महादेव के पुजारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि दियाली की तमाम रस्म को मर्यादा में रह कर निर्वहन देवलु करते हैं। दियाली पर्व की की तैयारियां करीब एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हो गई थी। मशालें जलाने के बाद मंगलवार को गुण तोड़ने की रस्म को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed