फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रंगोली, मिनी मैराथन से देंगे मतदाता जागरुकता का संदेश

रंगोली, मिनी मैराथन से देंगे मतदाता जागरुकता का संदेश

Sat, 21 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
रंगोली, मिनी मैराथन से देंगे मतदाता जागरुकता का संदेश
evm
कुल्लू। भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत कुल्लू जिला में भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आम मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया जा रहा है तथा उन्हें नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शनिवार को स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत 24 अक्तूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में मतदाता जागरुकता पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 25 अक्तूबर को ढालपुर स्कूल में ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 28 अक्तूबर को मिनी मैराथन करवाई जाएगी। उपायुक्त कार्यालय से गैमन पुल तक आयोजित की जाने वाली इस मिनी मैराथन में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग भाग ले सकेंगे। ये प्रतिभागी मिनी मैराथन के माध्यम से मतदान का संदेश देंगे। मिनी मैराथन में भाग लेने के इच्छुक लोग ढालपुर स्थित जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि एक नवंबर को ढालपुर चौक पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भी लोगों से मतदान की अपील की जाएगी। तीन नवंबर को ढालपुर मैदान में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी और लोगों को मतदान का महत्व बताया जाएगा। अभियान के अंतिम दिन 6 नवंबर को बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इन जागरूकता कार्यक्रमों में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. लाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर व रविंद्र सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed