फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मेले में लोगों को आशीर्वाद देंगे खुडीजल

मेले में लोगों को आशीर्वाद देंगे खुडीजल

Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मेले में लोगों को आशीर्वाद देंगे खुडीजल
कुल्लू। चार जुलाई को जिला के सबसे अमीर देवी-देवताओं में शुमार देवता खुडीजल बीस आषाढ़ मेले के अवसर पर रघुपुर घाटी के लोगों को आशीर्वाद देंगे। चार से छह जुलाई को मनाए जाने वाले देवता खुडीजल के तीन दिवसीय सरकारी मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान देवता खुडीजल अपनी सौह के चारों ओर ढोल-नगाडों, नरसिंगे, करनाल और शहनाई की स्वरलहरियों के बीच सैकड़ों कारकूनों, हरियानों और देवलुओं के साथ परिक्रमा भी करेंगे। तीन दिन तक मनाए जाने वाले बीस आषाढ़ देवता मेले में देव नृत्य के साथ नाटी मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेगा। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह ने कहा कि लोगों को देवता खुडीजल के दर्शन को लेकर भारी उत्साह है। मेले के दौरान दूर-दूर से लोग देवता के पास पूछताछ के लिए भी पहुंचते हैं। पुजारी पूर्ण शर्मा तथा विद्या दत ने कहा कि तीन दिवसीय मेला सदियों से मनाया जाने वाला सरकारी मेला है। इसमें रघपुर घाटी के साथ-साथ मंडी जिले के लोग बड़ी संख्या में भाग लेकर सुख-शांति का आशीर्वाद लेंगे। मेले को लेकर करशैईगाड़, फनौटी, लगौटी, टकरासी, बिशलाधार और मंडी जिला की झरेढ़ तथा बगड़ाथाच पंचायतों के लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed