फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   17 cadets of NCC Kullu selected as Agniveer

Kullu News: एनसीसी कुल्लू के 17 कैडेट अग्निवीर चयनित

Sun, 31 May 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
17 cadets of NCC Kullu selected as Agniveer
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के 17 कैडेटों का भारतीय सशस्त्र बलों की अग्निवीर योजना के तहत चयन हुआ है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन, कठोर परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह बात इकाई के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित कैडेट इकाई की ओर से आयोजित विभिन्न एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने कहा कि अग्निवीर के रूप में चयन उनकी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों में एक उज्ज्वल करियर की शुरुआत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल चयनित कैडेटों के लिए, बल्कि एनसीसी इकाई और पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed