{"_id":"67a39d4bd513546c93031f09","slug":"165-roads-closed-in-the-valley-darkness-spread-due-to-failure-of-72-power-transformers-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140593-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घाटी में 165 सड़कें बंद, 72 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप होने से पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घाटी में 165 सड़कें बंद, 72 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप होने से पसरा अंधेरा
Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
केलांग में बर्फबारी से ढके वाहन।-संवाद
बर्फबारी के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जनजीवन प्रभावित
अटल टनल होकर कुल्लू-मनाली से कटा लाहौल का सड़क संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जनजीवन प्रभावित हो गया है। ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल होकर कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल का सड़क संपर्क कट गया है।
परिवहन निगम के केलांग डिपो की बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कड़ाके की ठंड के कारण कई इलाकों में पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। घाटी के कई हिस्सों में मंगलवार रात से बिजली गुल है। जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण विभाग के अधीन 165 संपर्क सड़कें बंद हैं। इनमें 134 सड़कें लाहौल, उदयपुर, 31 सड़कें स्पीति उपमंडल की शामिल हैं।
उदयपुर उपमंडल में बिजली के 47 और काजा में 25 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इस कारण बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई है। बुधवार को भी घाटी में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। सीमा सड़क संगठन ने बर्फबारी के बीच अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से केलांग और उदयपुर की तरफ सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। बीआरओ ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से जिस्पा तक सड़क मार्ग को फोर बाई फोर वाहनों के लिए सिंगल लेन खोल दिया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि ताजा बर्फबारी के बाद घाटी के भीतर कई सड़कें बंद हैं। ट्रांसफार्मर बंद होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। कहा कि बीआरओ ने सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है, जबकि बिजली बोर्ड ने क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त करने के लिए फील्ड स्टाफ को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
--
कहां, कितनी बर्फबारी
मंगलवार दोपहर से लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हो रही है। लाहौल-स्पीति के दारचा में 20 सेंटीमीटर, केलांग में 20 सेंटीमीटर, काजा में 15 सेंटीमीटर, सिस्सू 45 सेंटीमीटर, उदयपुर 15 सेंटीमीटर और अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में 50 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। समदो बॉर्डर में 5 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।