{"_id":"61fff29db20d4f37561c75fb","slug":"162-roads-including-two-nhs-closed-dozens-of-drinking-water-schemes-jammed-kullu-news-sml3987933138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एनएच समेत 162 सड़कें बंद, दर्जनों पेयजल योजनाएं जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एनएच समेत 162 सड़कें बंद, दर्जनों पेयजल योजनाएं जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/केलांग। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के चार दिन बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां अधिक बढ़ गई हैं। दोनों जिलों में अभी दो एनएच समेत 162 सड़कों पर यातायात ठप है। इसमें लाहौल-स्पीति में 115 और कुल्लू में 47 सड़कें वाहनों के लिए बंद हैं।
कुल्लू जिले में बिजली के 20 ट्रांसफार्मर अभी ठप पड़े है। इससे 40 से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। लाहौल में सभी बिजली ट्रांसफार्मर को बिजली बोर्ड ने बहाल कर दिया है। लाहौल और कुल्लू में कड़ाके की ठंड से दर्जनों पेयजल योजनाएं अभी भी जाम हैं। इससे कई गांवों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।
बीआरओ व लोनिवि भारी बर्फबारी से बंद सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए जुटे हुए हैं। बीआरओ व लोक निर्माण विभाग ने अपने मजदूरों को मशीनरियों के साथ सड़कों पर उतरा हुआ है। तेजी से मार्गों को बहाल किया जा रहा, जिससे सड़कों पर बसों व वाहनों का यातायात बहाल हो सके। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बर्फबारी से बंद पड़ी अधिकतर सड़कें और बिजली ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया, जबकि अन्य मार्गों को खोलने का काम चल रहा है। प्रदेश समेत कुल्लू जिले में सोमवार से फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। अब बहाल हुए मार्ग दोबारा बंद हो सकते हैं। उपायुक्त ने खराब मौसम में लोगों से घरों में ही रहने का आग्रह किया है। आपात स्थिति में ही बाहर निकलें।