{"_id":"5c98d965bdec2213e648f17f","slug":"161553520997-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा बहाली का कार्य शुरू, मई तक होगा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा बहाली का कार्य शुरू, मई तक होगा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। 38 बीआरटीएफ ने मनाली-रोहतांग मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य सोमवार को गुलाबा से शुरू हो गया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हिमपात के बीच बर्फ हटाओ अभियान का आगाज कर दिया है। 222 किलोमीटर लंबे मनाली-सरचू मार्ग पर बीआरओ ने पांच जगहों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बीआरओ के करीब 108 जवान आधुनिक मशीनों के साथ बर्फ हटाने में जुट गए हैं।
स्नो कट्टर, जेसीबी और डोजर से बर्फ हटाते हुए बीआरओ ने मई माह के पहले सप्ताह तक रोहतांग दर्रा के खुलने का लक्ष्य रखा है। रोहतांग सहित बारालाचा दर्रे में भारी बर्फबारी के साथ-साथ जगह-जगह हिमखंड गिरे हैं। विकट परिस्थितियों के बावजूद बीआरओ के जवानों के हौसले बुलंद हैं। कर्नल उमा शंकर ने कहा कि बीआरओ की चुनौतियां पहाड़ जैसी हैं। लेकिन बीआरओ के जांबाज जवानों के हौसले बुलंद हैं। कमांडर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए रोहतांग दर्रे को मई के प्रथम सप्ताह तक बहाल कर दिया जाएगा। बीआरओ का तीसरा दल स्तींगरी-दारचा से बारालाचा दर्रे की ओर मार्ग बहाली में जुट गया है। उन्होंने कहा कि लेह मार्ग बहाली के साथ बीआरओ 94 आरसीसी लाहौल घाटी को किश्तवाड़ से जोड़ने में भी जुट गया है। उदयपुर को तांदी से जोड़ दिया तथा उदयपुर को पांगी घाटी तक जोड़ा का रहा है। इससे पहले सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल उमा शंकर के गुलाबा में पहुंचते ही जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर जोश भरा। इस दौरान बीआरटीएफ मनाली के अधिकारियों सहित 70 आरसीसी के जवान मौजूद रहे।