फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महज 15 दिनों में 102 किमी दायरे से हटाई बर्फ

महज 15 दिनों में 102 किमी दायरे से हटाई बर्फ

Sun, 17 Mar 2019 06:47 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 17 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
महज 15 दिनों में 102 किमी दायरे से हटाई बर्फ
हिमपात हटाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। रिकॉर्ड बर्फबारी के बावजूद सीमा सड़क संगठन के 108 आरसीसी ने महज दो सप्ताह के भीतर 102 किमी के दायरे से बर्फ हटा कर बीआरओ के इतिहास में कीर्तिमान स्थापित किया है। समुद्रतल से 12 हजार फीट की ऊंचाई से गुजरने वाले चीन सीमा से सटे समदो-लोसर सामरिक मार्ग की बहाली को लेकर बीआरओ के जवान और अधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर सात से आठ फीट मोटी बर्फ की परत जमी है, जबकि कई जगहों पर विशाल हिमखंड गिरे हुए हैं। फिर भी बीआरओ के हौसले बुलंद है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने कम समय में शून्य से नीचे तापमान के बीच बीआरओ ने बर्फ से लकदक किसी सामरिक मार्ग को इतनी जल्दी बहाल किया है। फिलहाल बीआरओ को अब महज 31 किमी के दायरे से बर्फ हटाना शेष रह गया है। इस तरह स्पीति घाटी का हर गांव हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग से देश, दुनिया से जुड़ जाएगा। 108 आरसीसी की इस उपलब्धि से रक्षा मंत्रालय में बीआरओ के दीपक प्रोजेक्ट की साख और बढ़ी है। दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टशीगंग भी स्पीति उपमंडल में ही स्थित है। इस पूरे अभियान में बीआरओ ने अपनी पूरी मशीनरी के साथ ताकत झोंक दी है। स्थानीय प्रशासन भी बीआरओ की हौसला अफजाई के लिए हर स्तर पर मदद मुहैया करवा रही है। मिशन स्नो क्लीयरेंस का नेतृत्व कर रहे 108 आरसीसी के ऑफिसर कमांडिंग मेजर सीआर मीणा ने बताया कि समदो बॉर्डर से 102 किमी पंगमो तक सड़क महज 15 दिनों के भीतर बहाल कर दी। अब अंतिम गांव लोसर तक 31 किमी के दायरे से बर्फ हटाना शेष रह गया है। बताया कि इस दौरान बीआरओ ने कई जगहों पर 40 से 50 फीट ऊंचे हिमखंड के दीवारों को भी हटाया है। इस बार घाटी में हालांकि दशकों बाद रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। इसके बावजूद संगठन के अधिकारियों और जवानों का हौसला ठंडा नही हुआ है। बताया कि संगठन के जवान शून्य से 10 डिग्री नीचे तापमान में सुबह छह बजे मिशन पर जुट जाते हैं और यह अभियान देर रात तक जारी रहता है। मीणा ने कहा कि इस बार 14 हजार फीट ऊंचे कुंजम दर्रा को रिकॉर्ड समय के भीतर बहाल करने का लक्ष्य है। बताया कि समदो-लोसर सड़क बहाल होने के बाद चुनाव आयोग को स्पीति जैसे दुर्गम इलाके में लोकसभा चुनाव निपटाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


पंगमो में बीआरओ के काम का रविवार को जायजा लिया। इस बार 108 आरसीसी ने उम्मीदों से कहीं अधिक तेजी से बर्फ हटाने का काम किया है। समदो-लोसर सामरिक मार्ग इंडो-चीन बॉर्डर पर स्थित भारतीय सेना के समदो चेक पोस्ट को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीवन सिंह नेगी, कार्यकारी एडीएम, स्पीति

108 आरसीसी ने काजा से डेट किया शिफ्ट
केलांग। 108 आरसीसी ने काजा से अपना डेट शिफ्ट कर इसे हल गांव में अस्थायी तौर पर स्थापित किया है, ताकि काम के बाद रात को बीआरओ के जवानों को कई किमी दूर काजा डेट लौटना न पड़े। एडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि बीआरओ के जवानों के खाने-पीने का इंतजाम हल और पंगमो गांव के यूथ अपने स्तर पर कर रहे है। ग्रामीण खाने-पीने के साथ जवानों के ठहरने का भी इंतजाम कर रहे हैं। नेगी ने कहा कि पहली बार बीआरओ और स्थानीय लोगों में इस तरह का सामंजस्य देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed