फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पागलनाला में मलबे की चपेट में आई जीप, नदी में गिरी

पागलनाला में मलबे की चपेट में आई जीप, नदी में गिरी

Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पागलनाला में मलबे की चपेट में आई जीप, नदी में गिरी
पागलनाला में मलबे की चपेट में आई जीप, नदी में गिरी
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर फंसे रहे वाहन, लोग हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लारजी-सैंज-न्यूली में पागलनाला में मलबा आने से वीरवार को बंद रही। पागलनाला में बाढ़ का मलबा सड़क पर आने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जबकि बाढ़ के मलबे की चपेट में आने से एक जीप नदी में गिर गई। हालांकि चालक अपनी जान बचाकर मौके से बच निकला।

सड़क पर मलबा आने से करीब 350 वाहन दोनों ओर फंसे रहे। इसमें एचआरटीसी की बसें भी शामिल रहीं। सैंज घाटी के पागल नाला में बुधवार देर रात करीब 12 बजे मूसलाधार बारिश हुई। इससे पागल नाला का जलस्तर बढ़ गया। बाढ़ से मलबा सड़क पर आ गया। इससे सैंज से कुल्लू और कुल्लू से सैंज आने जाने वाले कई वाहन फंसे। वहीं, रैला, सैंज, न्यूली, धाऊगी, फागला, कनौन, देउरी से कुल्लू आने वाली निगम की बसों समेत अन्य वाहन फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग 100 मीटर तक सड़क दलदल में तब्दील हो गई। ऐसे में कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर नाले को पार किया। ग्रामीण किशन चंद, प्रवीण कुमार, लाल सिंह, भगत राम, जोग राज, भाग सिंह, प्रमोद कुमार, तुलसी राम, मनोहर लाल ने कहा कि पागल नाला बंद होने से लोग जान जोखिम में डालकर पागल नाला पैदल पार कर रहे हैं। लारजी सैंज सड़क पर करीब 16 घंटों तक लोग फंसे रहे। हालांकि अभी तक सड़क को बहाल नहीं किया जा सका है। सड़क में वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पागलनाला में मलबे के आने का क्रम जारी है। ऐसे में सड़क को बहाल करने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed