{"_id":"5bf45f57bdec22694d432e6e","slug":"161542741847-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार वेलफेयर एसोसिएशन ने की सीतापुर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार वेलफेयर एसोसिएशन ने की सीतापुर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
स्वार। सीतापुर प्रकरण को लेकर बार वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें अधिवक्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाने के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।
मंगलवार को बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एम जहूर खां के नेतृत्व में अधिवक्ता उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य से मिले। सीतापुर प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें सीतापुर में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं से किये गए अभद्र व्यवहार व दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग करते हुए अधिवक्ताओं का उत्पीड़न करने वाले एसपी सहित दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ऐसा न करने पर उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। साथ ही तीन दिन तक सांकेतिक हड़ताल कर न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की। इस दौरान राजेंद्र नाथ गोस्वामी, हाजी खुर्शीद अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।