फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 17 शहीदों को मिलेगा सम्मान

कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 17 शहीदों को मिलेगा सम्मान

Wed, 17 Oct 2018 07:32 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 17 शहीदों को मिलेगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सरहद पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले के शहीदों के परिजनों को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के पहले दिन सम्मानित किया जाएगा। दशहरा उत्सव में कुल्लू के 12 और लाहौल-स्पीति के पांच शहीदों के परिजनों को राज्यपाल आचार्य देवव्रत नवाजेंगे।

भारत-चीन युद्ध 1962 में लद्दाख स्काउट के शहीद हवलदार तेंजिन फुनसुक, भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले भल्याणी गांव के शहीद लांस नायक अमर सिंह की पत्नी यह सम्मान हासिल करेंगी। ग्रेनेडियर के सीएचएम शहीद फतेह सिंह, डोगरा रेजीमेंट के किरकू गांव के शहीद नायक राम सिंह को भी मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 में डोगरा पैरामिलिट्री के सिपाही राम चंद निवासी नित्थर कुल्लू, जेके राइफल के पीटीआर सुल्तानपुर निवासी शहीद कमलेश कुमार के परिजनों को सम्मान दिया जाएगा। ऑपरेशन कारगिल विजय के लिए डोगरा रेजीमेंट के शहीद हवलदार डोला राम, ऑपरेशन मेघदूत 2003 के ग्रेनेडियर्स के शहीद लांस नायक वीर सिंह, जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के ग्रेनेडियर्स के शहीद सैनिक परमदेव के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2014 में ऑपरेशन रक्षक को बखूबी पूरा करने के लिए 30आरआर/मेहर रेजीमेंट के लोटला बंजार के शहीद राजेश कुमार और जम्मू कश्मीर में वर्ष 2016 में ऑपरेशन के लिए जेएके राइफल के नथाण गांव के शहीद जयपाल के परिजन को सम्मान किया जाएगा। वर्ष 1999 में ऑपरेशन रक्षक को सफल बनाने वाले डोगरा रेजीमेंट के शहीद सिपाही परस राम, वर्ष 2017 में ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुए 62आरआर/डोगरा रेजीमेंट के गांव कलपट लाहौल निवासी शहीद तेंजिन छुलटिम, लद्दाख स्काउट के आरएफएन कलजंग दोरजे के परिजनों को सम्मान दिया जाएगा। ऑपरेशन रक्षक को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले 28आरआर/19 जैक राइफल्स के राइफलमैन ओम प्रकाश और माउंटेनियरिंग एक्पीडिशन के दौरान शहीद हुए डोगरा स्काउट्स के सूबेदार रिग्जिन दोरजे के परिजनों को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed