फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जल स्तर बढ़ने के बाद शुरू हुआ कटान

जल स्तर बढ़ने के बाद शुरू हुआ कटान

Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जल स्तर बढ़ने के बाद शुरू हुआ कटान
रामपुर/स्वार। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बाद रामनगर से छोड़े गए पानी के बाद कटान भी शुरू हो गया है। कटान तेज होने से किसानों की धड़कने तेज हो गईं हैं। इस बीच लगातार पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहने से नदी किनारे गांव के लोगों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की बारिश से रामनगर बैराज से कोसी नदी में पानी छोड़े जाने से नदी उफान पर आ गई हैं। सोमवार को नदी की तेज धार ने कटान तेज कर खेतों, फसलों को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। वहीं पसियापुरा के ग्रामीण भी खासा परेशान हैं। स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने के लिए जान जोखिम में डाल कर नदी पार करना पड़ रहा है। नदी से लगातार हो रहे कटान के चलते किसान अपनी फसलें बचाने में लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी द्वारा किये जा रहे कटान से उनकी फसलें और जमीन बर्बाद हो रहीं है लेकिन प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। वहीं पीलाखार, घूघा, चिंग्घाड़ नदी का भी जलस्तर घटने लगा है। नदियों ने कटान शुरू कर दिया है। जिससे नदी से सटे गांव के ग्रामीण परेशान हैं। तहसीलदार गोपाल कृष्ण मिश्रा ने बताया पानी और छोड़े जाने की कोई सूचना नहीं है। कटान से बर्बाद हो रही फसलों और भूमि का शीघ्र सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सदर क्षेत्र में भी बारिश और कोसी नदी के पानी आ जाने के बाद नदी किनारे बसे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed