फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रूख, मनाली में बढ़ी संख्या

पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रूख, मनाली में बढ़ी संख्या

Wed, 02 May 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रूख, मनाली में बढ़ी संख्या
रोहतांग - फोटो : amarujala
मनाली/पतलीकूहल। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बाद पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। पर्यटन नगरी मनाली में अब पर्यटकों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मनाली के होटलों में वर्तमान में ऑक्युपेंसी रेट 70 फीसदी के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसमें और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के मैदानी और पठारी इलाकों में गर्मियों के चलते समर सीजन की छुट्टियां पड़ गई हैं। इन इलाकों में पारा भी चढ़ने लगा है। लिहाजा इस गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चों सहित सैलानी विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली का रूख करने लगे हैं। सैलानियों की आमद के चलते मनाली हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, वशिष्ठ, सोलंगनाला, कोठी समेत मनाली के माल रोड पर फिर से रौनक छाने लगी है। सैलानियों के आने से टैक्सी, आटो और रेस्तरां वालों की भी चांदी होने लगी है।
विज्ञापन

मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि हर साल की भांति इस बार भी मनाली की ओर सैलानी रुख कर रहे हैं। अभी ऑक्युपेंसी रेट सत्तर फीसदी के करीब चल रहा है। हालांकि उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस तरह की पर्यटन नीति बनाई जाए कि मई-जून के अलावा सालभर सैलानी मनाली की ओर आकर्षित होते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के प्रधान राजकुमार डोगरा का कहना है कि पर्यटन सीजन के दो माह में ही सही मायने में भारी दरों पर लिए लोन से खरीदी गई टैक्सियों के माध्यम से ऑपरेटरों और चालकों को चार पैसे कमाने का मौका मिलता है। यदि समय रहते प्रशासन रोहतांग को सैलानियों के लिए खोल देता है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सब लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed