फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड को लेकर मरीजों का हंगामा 16-08-51

कुल्लू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड को लेकर मरीजों का हंगामा 16-08-51

Sat, 31 Mar 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड को लेकर मरीजों का हंगामा 16-08-51
कुल्लू अस्पताल में मेडिकल
विज्ञापन

बोर्ड को लेकर लोगों का हंगामा
अस्पताल प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
डॉक्टरों के समझाने के बावजूद नहीं शांत हुए लोग, बोला हल्ला
बोले, डॉक्टरों के खाली पद नहीं भरे तो करेंगे चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल बोर्ड को लेकर शनिवार को मरीजों और तीमारदार ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉक्टर और स्टॉफ के समझाने के बावजूद लोग शांत नहीं हुए और खूब हल्ला बोला। बाद में रैली निकालते हुए लोग डीसी कार्यालय पहुंचे और डीसी से मिले। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि सुबह सिर्फ बोर्ड के लिए पंजीकरण होना था, बाद में दोपहर को दो से चार बजे तक बोर्ड ने मरीजों की जांच होनी थी।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शनिवार को मेडिकल बोर्ड बैठना था। इसके लिए सुबह से लोग पहुंचना शुरू हो गए। मेडिकल बोर्ड को लेकर मरीज पूछताछ करने लगे। इस बीच बोर्ड के लिए डॉक्टर उपलब्ध न होने की सूचना से मरीजों व तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिसर में एकत्रित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की भनक लगते ही अस्पताल के डॉक्टर भी पुलिस व अस्पताल की सिक्योरिटी के साथ आ गए लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। काफी देर तक डॉक्टर लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग नहीं माने। करीब 20 मिनट तक अस्पताल परिसर में खूब हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर अस्पताल से डीसी कार्यालय तक रैली निकाली और उपायुक्त को स्थिति से अवगत करवाया। इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भी भेजा। अस्पताल में लोगों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता वीर सिंह भारद्वाज ने कहा कि पिछले तीन शनिवार से मेडिकल बनवाने आ रहे हैं। हर बार अस्पताल प्रबंधन कोई बहाना बनाकर लोगों को सुविधा प्रदान नहीं करवा रहा है। शनिवार सुबह लोगों को बताया गया कि कान, आंख आदि के डॉक्टर छुट्टी पर हैं। जबकि दुर्गम क्षेत्रों से लोग मीलों पैदल चलकर पहुंचे हैं। जब लोगों ने विरोध जताया तो बताया गया कि दो बजे के बाद डॉक्टर मिलेंगे। इस की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने चेताया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद नहीं भरे गए तो लोगों के साथ चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान मोती राम, संजिता, रंजिता, भगत राम, बुद्धि देवी, लाल चंद, जगदीश राणा, दौलत सिंह, नरोतमी देवी, सेस राम, रामचंद, प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं कार्यशाला के चलते अस्पताल से बाहर था, लेकिन मेडिकल बोर्ड के लिए अस्पताल में मेडिकल, सर्जिकल, आई विशेषज्ञ मौजूद थे। मेडिकल बोर्ड दो बजे से बैठना था। सुबह पंजीकरण समेत कागजी कार्यवाही होनी थी। रात्रि सेवा के बाद ईएनटी विशेषज्ञ ऑफ पर थे। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ की मां बीमार हैं। जिस कारण वह अवकाश पर हैं। -डॉ सुशील चंद्र शर्मा, सीएमओ कुल्लू।

जनहित में हर शनिवार बैठता है मेडिकल बोर्ड
जनहित को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल बोर्ड हर शनिवार को बैठता है। वहीं पूर्व में पहले और तीसरे शनिवार को ही बैठता था लेकिन लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। हालांकि शनिवार को मेडिकल बोर्ड को लेकर मामला गरमा गया।


उपमंडल स्तर पर लगेंगे कैंप
अपंगता प्रमाणपत्र के लिए मेडिकल बोर्ड का कैंप उपमंडल स्तर भी लगेंगे। सीएमओ डॉ सुशील चंद्र ने बताया कि दूरदराज के लोगों को कुल्लू आने की जरूरत नहीं है। जल्द बंजार, आनी और मनाली उपमंडल में कैंप लगाकर घरद्वार सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed