फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   88 करोड़ में बिके कुल्लू के 90 शराब ठेके

88 करोड़ में बिके कुल्लू के 90 शराब ठेके

Wed, 14 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
88 करोड़ में बिके कुल्लू के 90 शराब ठेके
88 करोड़ में बिके कुल्लू के 90 शराब ठेके
विज्ञापन

पहले चरण में दो करोड़ 20 लाख मिली लॉटरी फीस
37 यूनिट के शराब ठेकों की निकाली गई पर्ची
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल के शराब ठेकों की बुधवार को पहले चरण में पर्ची के माध्यम के लॉटरी निकाली गई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति की कुल 50 यूनिटों में से 37 यूनिट शराब ठेके कुल 88 करोड़ में बिके। इसमें 90 शराब ठेके शामिल हैं।
वहीं दो करोड़ 20 लाख का राजस्व प्रदेश सरकार को लॉटरी फीस के माध्यम से प्राप्त हुआ है। कुल्लू व लाहौल स्पीति के कुल 126 शराब ठेकों के लिए कुल 750 पर्चियां निकली। इस बार आबकारी व कराधान विभाग ने शराब ठेकों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। आम तौर पर शराब ठेकों का आवंटन एक ही व्यक्ति को होता था, लेकिन शराब ठेकों का आवंटन इस बार लॉटरी के आधार पर किया जा रहा गया है। विकेंद्रीकरण करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इसमें आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्राइस वैल्यू के आधार पर यूनिट का कुल 50 यूनिट बनाए हैं। वहीं शराब ठेकों के आवंटन को लेकर होटल सरवरी में दिनभर चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन

इस संबंध में आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ नरेंद्र सेन ने कहा कि पहले चरण में कुल्लू और लाहौल स्पीति के 37 यूनिट के 90 शराब ठेकों से सरकार को 88 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं दो करोड़ 20 लाख रूपये का राजस्व लॉटरी फीस के माध्यम प्राप्त हुआ है। शेष 13 यूनिट के शराब ठेकों की बोली आगामी आदेशों के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed