फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में खिला कमल

कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में खिला कमल

Mon, 18 Dec 2017 07:25 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में खिला कमल
कुल्लू और लाहौल-स्पीति में खिला कमल
विज्ञापन

एक सीट को छोड़कर चार सीट में लहराया भगवा
विस चुनाव 2017 की मतगणना परिणाम घोषित
कुल्लू में 78 व लाहौल-स्पीति में 75 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पांच में से चार सीटों में कमल खिल गया है। इन सीटों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि कुल्लू सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह को पटकनी दी है। घोषित चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हैं।

मनाली विस क्षेत्र में भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर को 26955, कांग्रेस के हरि चंद शर्मा को 23947, आजाद उम्मीदवार गजेंद्र सिंह 1066, बहुजन समाज पार्टी के जीत राम 384 मत मिले। जबकि नोटा पर 322 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोस्टल बैलेट में गोविंद सिंह को 218 और हरि चंद शर्मा को 221 मत प्राप्त हुए। कुल्लू विस क्षेत्र में कांग्रेस के सुंदर सिंह को 31423, भाजपा के महेश्वर सिंह को 29885, राष्ट्रीय आजाद मंच की रेणुका डोगरा को 469, आजाद उम्मीदवार कमल कांत शर्मा को 243 मत प्राप्त हुए। नोटा पर 407 मत डाले गए। पोस्टल बैलेट में सुंदर सिंह को 314, महेश्वर सिंह को 376, रेणुका डोगरा को 2 मत मिले। बंजार में भाजपा के सुरेंद्र शौरी को 28007, कांग्रेस के आदित्य विक्रम सिंह को 24767, बहुजन समाज पार्टी के झाबे राम कौशल को 535 वोट मिले। नोटा पर 684 मत पड़े। पोस्टल बैलेट में सुरेंद्र शौरी को 497, आदित्य विक्रम को 390, बसपा के झाबे राम को 2 मत मिले। जबकि 58 वोट रद्द किए गए। आनी विस क्षेत्र में भाजपा के किशोरी लाल को 30559, कांग्रेस के परस राम को 24576, माकपा के लोकेंद्र कुमार को 4704 मत प्राप्त हुए। जबकि 943 मत नोटा के खाते में गए। आनी में पोस्टल वोटों में भाजपा को 538, कांग्रेस 644, माकपा को 23, नोटा पर 2 मत पड़े। जबकि 9 पोस्टल वोट रद कर दिए गए। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कुल्लू युनूस ने बताया कि चारों विस क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। वहीं, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मतगणना के दौरान व बाद किसी भी तरह कोई घटना पेश नहीं आई है। सभी प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed