{"_id":"59ad7d9e4f1c1b0a278b51f1","slug":"161504542110-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उत्पादों को सड़क तक पहुंचाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उत्पादों को सड़क तक पहुंचाना होगा आसान
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में नावार्ड के तहत 1 करोड़ 30 लाख की लागत वाली निर्माणाधाीन ग्रांहो-दलवाड़ वाया पेडचा सड़क के दूसरे चरण का कार्य आरंभ हो गया है। सड़क के शेष बचे डेढ़ किलोमीटर हिस्से का स्थानीय माता भराडी की विषेश पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ किया। सड़क के निर्माण से स्थानीय किसानों व बागवानों ने राहत की सांस ली है। सड़क के निर्माण से बागवानों व किसानों को अपने कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। इससे पहले बागवानों को मजदूरों व तार स्पेन संचालकों को यह राशि देनी पड़ती थी।
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति सदस्य टीसी महंत ने कहा कि तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य दिवंगत कैबिनेट मंत्री कर्ण सिंह के कर कमलों से शुरू किया था। अप्रैल 2016 से इस सड़क का निर्माण कार्य तकनीकी कारणों से बंद हो गया। कैबिनेट मंत्री ने 29 अगस्त को 2016 को अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कुल्लू को निर्देश जारी करके उपरोक्त सड़क की तकनीकी खामियों को जल्द दूर पेडचा गांव को सड़क से जोड़ने के आदेश दिए थे। स्थानीय निवासी नंदे राम, दौलत राम, पूर्ण चंद, टेक सिंह, नरोतम दत शर्मा, लगन चंद, सीआर चौहान, तेजा सिंह रायल, दुले सिंह, जसवंत सिंह, बली राम, दभेंद्र चंद, राम लाल, लोभू राम, वेली राम, खेम चंद, कारदार मीने राम, उतम चंद, नीरत सिंह, उत्तमू राम ने कहा कि सड़क निर्माण से लोगों की परेशानियां कम होंगी। ठेकेदार सुनील कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पेडचा गांव में माता भराडी की पूजा अर्चना के पश्चात सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया गया।