{"_id":"598c8be14f1c1b115a8b49c0","slug":"161502383073-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेगुबेहड़ में ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेगुबेहड़ में ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भुंतर के नजदीक तेगुबेहड़ में अब लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए हाल ही में कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। इस अस्पताल को खोलने की मांग काफी पुरानी थी और अब कैबिनेट की स्वीकृति और स्टाफ की अधिसूचना होने से क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
अस्पताल बनने से खोखन, शमशी, भुंतर, गड़सा, शिल्हीहार, पार्वती वैली, स्नोर घाटी सहित दर्जनों गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। 30 बिस्तर वाले इस अस्पताल में स्टाफ संबंधी अधिसूचना भी जारी हो गई है। इस अस्पताल में 5 डॉक्टर, 20 पैरामेडिकल स्टाफ सहित लैब तकनीशियन, स्टॉफ नर्स, रेडियोलॉजिस्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे। स्थानीय लोगों सहित जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्घि सिंह ठाकुर, कुल्लू विधानसभा के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, महिला कांग्रेस कुल्लू की अध्यक्षा विद्या नेगी, मीडिया प्रभारी राजेश शानू, अनिल सूद, हीरा लाल पुजारी, शोभा राम, जगदीश, सुख राम, सुरेश नेगी, इशान शर्मा, उष्मज शर्मा ने मुख्यमंत्री मसीहा वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह, कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
इनका कहना है कि सुंदर सिंह ठाकुर ने अथक प्रयासों से जिला में कई विकास के कार्यों की नींव रखी है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही जनता के लिए तेगुबेहड़ अस्पताल काफी फायदेमंद साबित होगा। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई विकासात्मक कार्य किए हैं। लोगों के जो भी मांगें भी उन्हें पूरी करने में सरकार ने अपना भरसक प्रयास किया है और बिना किसी भेदभाव से एक समान विकास किया है।