{"_id":"5cf6870ebdec22072925778b","slug":"155966029718-kullu-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ ने मचाई तबाही, 32 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ ने मचाई तबाही, 32 लाख का नुकसान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार/सैंज कुल्लू। जिले के बंजार और सैंज घाटी में हुई भारी ओलावृष्टि और आंधी से फलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। सेब के साथ प्लम, नाशपाती, खुमानी को 40 से 50 फीसदी तक नुकसान होने का अनुमान है। इसके अलावा गेहूं की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है। अंधड़ से बंजार और सैंज में करीब 32 लाख का नुकसान हो गया है।
तेज बारिश के साथ आए अंधड से बंजार उपमंडल में भारी तबाही मचाई। सरकारी स्कूलों के साथ कई घरों की छतें उड़ गई। हालांकि इसमें किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बंजार और सैंज के देहुरी, मिहार, मंगलौर, चेत्थर, शिकारी, तुंग, नोहांडा, कलवारी, जिभी, गोपालपुर, सराज, तरगाली, बलागाड़, देउठा, सुचैहण, रैला, थाटीबीड़, तांदी, खाड़ागाड़, टील, श्रीकोट, चनौन, चैहणी में आंधी का कहर देखने को मिला। आंधी ने जहां तबाही मचाइ , वहीं आंधी ने भी फलों को पेड़ से जमीन पर गिरा दिया। बागवान रमेश, प्रेम, दुनी चंद, मोहर सिंह, तिलक राज, भीम सिंह, राजेश, नोक राम, संगत राम, हरि सिंह और दलीप सिंह ने कहा कि एकाएक हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि व आंधी से बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई जगह विशालकाय पेड़ों के गिरने से सरकारी व निजी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। मौसम से हुए भारी नुकसान से सहमे लोगों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। उध् ार, तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा का कहना है कि अभी तक आंधी के कारण बंजार उपमंडल के बंजार और सैंज के साथ लगभग 32 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। कहा कि जिनके घरों को क्षति पहुंची है, उन्हें नियमावली के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है।