{"_id":"5cf68704bdec22070c091bc1","slug":"15596602881616-kullu-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुशैणी में जनमंच 16 को सुनी जाएगी जनता की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुशैणी में जनमंच 16 को सुनी जाएगी जनता की शिकायतें
विज्ञापन
गुशैणी में 16 को सुनी जाएंगी जन शिकायतें
तीर्थन घाटी की आठ पंचायतों के लिए होगा जनमंच कार्यक्रम, शिकायतें मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जनमंच कार्यक्रमों की ग्यारहवीं कड़ी में 16 जून को बंजार विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में जनमंच आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नोहांडा, तुंग, मशियार, शिल्ली, शरची, कांडीधार, कोठी चैहणी और ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ के निवासियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा क्षेत्रवासियों से शिकायतें आमंत्रित कर ली गई हैं। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि ये शिकायतें संबंधित पंचायत कार्यालय में दर्ज करवाई जा सकती हैं। पंचायत कार्यालय में प्राप्त जन शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा तथा इन्हें ई-समाधान पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। 16 जून को जनमंच कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी इन जन शिकायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। डॉ. ऋचा ने बताया कि सभी विभागों को आठों पंचायतों में प्री-जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनमंच से पहले ही क्षेत्र की अधिकांश समस्याओं का निपटारा किया जा सके। जनमंच के दौरान उस क्षेत्र की 10-12 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है और कार्यक्रम से लगभग 15 दिन पहले ही लोगों से शिकायतें आमंत्रित कर दी जाती हैं। इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों के स्थानांतरण, सरकारी नौकरी की मांग, अदालत में लंबित मामलों, नई स्कीमों की मांग और उद्घाटनों से संबंधित मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं। उपायुक्त ने बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोहांडा, तुंग, मशियार, शिल्ली, शरची, कांडीधार, कोठी चैहणी और ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ के निवासियों से 16 जून को गुशैणी में आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।