फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिला अफसरों के हाथ में होगी कुल्लू की कमान

महिला अफसरों के हाथ में होगी कुल्लू की कमान

Sun, 02 Jun 2019 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
महिला अफसरों के हाथ में होगी कुल्लू की कमान
- फोटो : फाइल फोटो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। प्रदेश में कुल्लू जिला महिला सशक्तीकरण की एक मिसाल बन गया है। जिला कुल्लू के प्रमुख प्रशासनिक और पंचायती राज के पदों पर महिलाएं सेवाएं दे रही हैं। इससे जिले कुल्लू में बेटी बचाओ अभियान को बेमिसाल सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। कुल्लू में अभी हाल ही में उपायुक्त के पद पर डॉ. रिचा वर्मा की नियुक्ति हुई है, जो सोमवार तक कार्यभार संभालेंगी। एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी लंबे समय से जिले में कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए है। कुल्लू नगर परिषद में विमला महंत अध्यक्ष के पद पर, नगर परिषद मनाली में नीना ठाकुर अध्यक्ष पद पर काम कर रही हैं। जिला की पंचायत समितियों में भी महिलाओं का दबदबा है। नग्गर पंचायत समिति में अनीता ठाकुर अध्यक्ष के पद पर, आनी पंचायत समिति में अंजना भारती और निरमंड पंचायत समिति में अध्यक्ष के पद पर बिंदु बौद्ध सेवाएं दे रही हैं। इ


सके अलावा बीडीओ कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर, आनी और नग्गर के पद पर भी महिलाएं ही काबिज हैं। जिला भाषा अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी और प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक का काम महिलाएं ही देख रही हैं। सभी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रही हैं। इसके अलावा कुल्लू की महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी धाक जमाई है। कुल्लू से स्कीइंग के क्षेत्र में नाम कमा चुकी आंचल ठाकुर, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर प्रतिभा जंबाल, सबसे कम उम्र में एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ने वाली डिक्की डोलमा सहित दर्जनों ऐसी महिलाएं हैं, जो जिले से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विश्व पटल पर कुल्लू का नाम ऊंचा किया है। कुशल कार्यप्रणाली के दम पर सभी महिलाएं समाज के लिए आदर्श बनकर उभरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed