फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एक ही दिन में उखड़ गई सिउंड-न्यूली सड़क की टारिंग

एक ही दिन में उखड़ गई सिउंड-न्यूली सड़क की टारिंग

Sat, 01 Jun 2019 09:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
एक ही दिन में उखड़ गई सिउंड-न्यूली सड़क की टारिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। जनप्रतिनिधियों के लंबे संघर्ष के बाद पक्की हो रही सिउंड-न्यूली सड़क की गुणवत्ता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर हुई टारिंग एक ही दिन में उखड़ने लगी है। क्षेत्र के लोगों में टारिंग कर रही एचपीपीसीएल कंपनी के प्रति रोष पनप रहा है। एक ही दिन में उखड़ रही टारिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को शेयर कर कंपनी के विरुद्ध रोष प्रकट किया है।
   सैंज घाटी के जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क की हालत सुधारने के लिए कई आंदोलन किए हैं। कई सालों से सड़क की हालत खराब चल रही थी। सौ मेगावाट की सैंज जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस सड़क को पक्का करने की जिम्मेदारी एचपीपीसीएल की तय हुई थी। लेकिन प्रबंधन ने इस काम को कई सालों तक लटकाए रखा। परियोजना के निर्माण से घाटी की छह पंचायतें सीधे तौर पर प्रभावित हुई है। इन पंचायतों में परियोजना के निर्माण के चलते आए दिन कई समस्याएं सामने आई हैं। सड़क को पक्का करने के मुद्दे पर कई मर्तबा तकरार हो चुकी है। देहुरीधार पंचायत की प्रधान निर्मला देवी, शैंशर के प्रधान नरेश कुमार, गाड़ापारली पंचायत के प्रधान भाग चंद, शांघड की प्रधान सवित्रा देवी, सुचैहण के प्रधान रेवती राम, देहुरीधार के उप प्रधान भगत राम, शांघड़ के उप प्रधान लेद राम, सुचैहण के उप प्रधान तुलसी राम, पंचायत समिति सदस्य राम दास तथा जयवंती ठाकुर आदि ने कहा कि सड़क पर टारिंग का काम ठीक से नहीं रहा है। कंपनी पहले भी एक बार घटिया स्तर की टारिंग कर चुकी है। उस समय भी टारिंग एक माह में ही उखड़ गई थी। इस बार कंपनी फिर लीपापोती कर रही है। पहले भी आठ किमी की इस सड़क पर हुई टारिंग एक माह के भीतर उखड़ने का मामला सीएम कार्यालय तक पहुंच चुका है। इस मामले में जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चैधरी ने परियोजना का निर्माण कर रहे हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेश्न प्रबंधन का जवाब तलब किया था। जिप अध्यक्ष ने कहा कि सैंज घाटी की देहुरीधार, शैंशर, शांघड, सुचैहण, गाड़ापारली और रैला पंचायत की जनता और जनप्रतिनिधियों ने उनसे शिकायत की है कि सड़क पर काम चलाऊ टारिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सीएम जयराम ठाकुर के सामने फिर उठाया जाएगा। उधर, एचपीपीसीएल के प्रबंधक सुरेश शर्मा ने कहा कि सड़क पर हो रही टारिंग की गुणवत्ता ठीक कर दी जाएगी। अगर कहीं उखड़ रही है तो ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed