{"_id":"5ceffe7cbdec2207203adf24","slug":"15592321719-kullu-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन, रोपवे, जलोडी सुरंग और भुभू जोत टनल को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन, रोपवे, जलोडी सुरंग और भुभू जोत टनल को लगेंगे पंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की नई सरकार से लोगों को बड़ी उम्मीदें
फोरलेन, रोपवे और भुभू जोत टनल के काम में आएगी तेजी
अमी चंद भंडारी
कुल्लू/खराहल। केंद्र में भाजपा की नई सरकार के गठन के साथ जिला कुल्लू के केंद्र सरकार के प्रोजेक्टों को भी गति मिलने की उम्मीदें जगी हैं। पिछली बार की बड़ी जीत के कारण इस सरकार से अपेक्षाएं भी ज्यादा हैं। जिले के कुल्लू-मनाली फोरलेन के कार्य में तेजी आने की आस है। लोगों ने भी जिले से हर विधानसभा क्षेत्र से अपेक्षा से ज्यादा भाजपा को लीड दी है। लिहाजा, अब सरकार से लोगों को केंद्र से प्रस्तावित प्रोजेक्ट भी पांच साल में समय से पहले पूरे हो जाने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि मोदी सरकार का गठन हो चुका है। मंडी के दूसरी बार सांसद बने रामस्वरूप शर्मा से लोगों को अपेक्षाएं बहुत हैं। प्रस्तावित मुख्य कार्यों में भुंतर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को पंख लग सकते हैं। वहीं, मनाली-कुल्लू फारलेन के कार्य को और गति मिलने की आस है। सुरंगों में जलोड़ी सुरंग और भुभू जोत सुरंग के बनने की उम्माद बढ़ गई है। भुभू जोत टनल की कुल लंबाई 3207 मीटर है। सुरंग बनने से कुल्लू-जोगिंद्रनगर की दूरी भी 70 किलोमीटर कम होगी। आंकड़ों के मुताबिक 368 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। लेकिन अब देरी के कारण इस की लागत भी बढ़ जाएगी। साथ ही कुल्लू-मनाली के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की पूरी आस है। बिजली महादेव प्रस्तावित रोपवे के निर्माण की उम्मीदें भी इस सरकार से लोग पाले बैठे हैं। किसान और बागवानों को भी दूसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार से अपेक्षाएं भी ज्यादा हैं। 2022 तक किसानों की दोगुनी आय बढ़ने के लिए सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है। बागवानों को विदेशी सेब पर आयात बढ़ने की आस भी बढ़ गई है। वन, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कहते हैं कि प्रचंड बहुमत से भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। निश्चित तौर पर प्रस्तावित केंद्र के कार्य को गति प्रदान करने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे।