फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   154 rafts were checked in Babeli-Raison, two were rejected and six were sent for repair

Kullu News: बबेली-रायसन में 154 राफ्ट की जांच, दो रिजेक्ट, छह मरम्मत के लिए भेजीं

Wed, 23 Apr 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 23 Apr 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
154 rafts were checked in Babeli-Raison, two were rejected and six were sent for repair
संयुक्त तकनीकी टीम ने दोनों जगह की राफ्ट और उपकरणों की जांच
विज्ञापन

आज पिरड़ी केंद्र में जांची जाएंगी राफ्टिंग करवाने वाली कंपनियों की राफ्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ब्यास नदी में महफूज तरीके से राफ्टिंग करवाने के लिए तकनीकी कमेटी का निरीक्षण जारी है। बुधवार को कमेटी ने बबेली के साथ रायसन में भी राफ्ट और उपकरणों की जांच की।
दोनों जगह 154 राफ्टों की जांच की गई। इस दौरान दो राफ्ट सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरीं। इस कारण इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। छह और राफ्ट सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं थीं। इन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पहले बबेली में पर्यटन विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली और राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी की संयुक्त तकनीकी टीम ने राफ्ट और इससे संबंधित उपकरणों की जांच की। बबेली में 108 राफ्ट की जांच की गई। रायसन में राफ्टिंग से जुड़ीं 17 कंपनियों की 46 राफ्ट की जांच की गई। दोनों जगह 154 राफ्ट और उपकरण जांचे गए। इनमें एक बबेली और एक रायसन साइट में राफ्ट रिजेक्ट की गई। छह राफ्ट की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिरड़ी राफ्टिंग केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि बबेली और रायसन में राफ्ट और इससे संबंधित उपकरणों की जांच पूरी हो चुकी है। वीरवार को पिरड़ी और झीड़ी में राफ्टिंग करवाने वाली कंपनियों की राफ्ट की जांच पिरड़ी स्थित केंद्र में होगी। ब्यास नदी में राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों का जीवन सुरक्षित हो, इसको लेकर राफ्टिंग उपकरणों की जांच चल रही है।

उधर, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के डायरेक्टर अभिनाश नेगी ने कहा कि साहसिक खेलों में पर्यटकों के साथ हो रहे हादसों को नियंत्रित करने और इन खेलों में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए राफ्टिंग केंद्रों में उपकरणों की जांच चल रही है। जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है। तकनीकी कमेटी इन दिनों राफ्टिंग प्वाईंट में जांच करने में जुटी हुई है। बुधवार को बबेली और रायसन में उपकरणों की जांच की गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed