फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   154 patients were treated in Sarsai using AYUSH method.

Kullu News: आयुष पद्धति से सरसेई में 154 मरीजों का किया उपचार

Sat, 28 Mar 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
154 patients were treated in Sarsai using AYUSH method.
ग्राम पंचायत सरसेई में आयोजित आयुष मेले में मरीजों की मधुमेह जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद
हरिपुर (कुल्लू)। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत उपमंडल कटराईं की ग्राम पंचायत सरसेई में शनिवार को ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचने के लिए आयुष मेले का आयोजन किया गया। आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 154 मरीजों का उपचार किया। चिकित्सकों ने मरीजों को रोग मुक्त रहने के लिए आयुष पद्धतियों से भी अवगत करवाया। इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरण के साथ उनके रक्तचाप और मधुमेह जांच मौके पर की गई। साथ ही औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. जसविंद्र कपूर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग ने आयुष मेले का आयोजन किया। सरसेई में आयोजित इस मेले में 154 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही मेले में 53 मरीजों की मधुमेह और 25 की रक्त जांच भी मौके पर की गई। उन्होंने कहा कि उपचार के अलावा मरीजों और ग्रामीणों को औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

....
जिला कुल्लू में आयुष विभाग हर उपमंडल में आयुष मेला का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य हर एक व्यक्ति तक उपचार सुविधा को पहुंचाना है। आयुष विभाग लोगों को निरोग रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ रही विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पद्धतियां अत्यंत उपयोगी साबित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोनिया दुग्गल, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed