फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छोटी होली पर वाद्य यंत्रों की थाप पर खूब उड़ा गुलाल

छोटी होली पर वाद्य यंत्रों की थाप पर खूब उड़ा गुलाल

Tue, 19 Mar 2019 06:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 19 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
छोटी होली पर वाद्य यंत्रों की थाप पर खूब उड़ा गुलाल
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश भर में वीरवार से होली मनाई जा रही है। लेकिन जिला कुल्लू में दो दिन पूर्व ही मंगलवार को होली उत्सव का आगाज हो गया है। छोटी होली पर मंगलवार को कुल्लू में खूब गुलाल उड़ा। वाद्य यंत्रों की थाप पर टोलियों में रंग लगाने निकले लोग जमकर झूमे।

लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी। होली को लेकर लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला। दिनभर बाजारों में होली को लेकर रौनक रही। शहर में होली का आगाज भगवान रघुनाथ मंदिर से हुआ। इसके बाद होली गीतों और वाद्य यंत्रों की थाप से कुल्लू घाटी गूंज उठी। कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर, सरवरी बाजार में ढोल-नगाड़ों की थाप पर टोलियों ने होली खेली। भगवान रघुनाथ के दरबार में पिछले 40 दिनों से होली मनाई जा रही है। होलिका दहन के साथ यह सिलसिला संपन्न होगा। कॉलेज और स्कूल के छात्रों में भी होली को लेकर उत्साह देखने को मिला। शहरवासी राजकुमार, नंद किशोर शर्मा, आशीष कुमार, रविंद्र ठाकुर, तेजा सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, नरेंद्र, कुशाल सिंह, भीम सेन और मोहित कुमार ने कहा कि होली का पर्व सभी के लिए खुशियां लेकर आता है। पर्व को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उधर, जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण सिंह चौहान ने कहा कि बुधवार को होली का समापन होलिका दहन के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू में होली अनूठे अंदाज में मनाई जाती है। यह एक दिन पहले ही समाप्त हो जाती है। उधर, कुल्लू कॉलेज ऑफ एजूकेशन गड़सा में होली के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति हुई। शिक्षक और प्रशिक्षु डीजे की धुनों पर खूब थिरके। कॉलेज प्रबंधन अध्यक्ष वीरेंद्र सूद और सचिव सुरेंद्र सूद, कॉलेज प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed