{"_id":"5bc8b266bdec22694c3429a7","slug":"151539879526-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस छावनी में बदली अठारह करडू की सौह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस छावनी में बदली अठारह करडू की सौह
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस छावनी में बदली अठारह करडू की सौह
दशहरा उत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए दो हजार जवान
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू की सीमाएं सील
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए अठारह करडू की सौह ढालपुर पुलिस छावनी में बदल गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस के दो हजार जवानों को तैनात किया है। उत्सव के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा बैठाया गया है। 19 से 25 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जिला की सीमाओं को सील कर दिया है।
दशहरा की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उत्सव में सभी 11 सेक्टरों में संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सभी सेक्टरों की कमान एएसपी या डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी है। बजौरा से लेकर रामशिला तक सुरक्षा घेरा ऐसा है कि परिंदा भी पर नहीं मार कसेगा। रात को गाड़ियों के अलावा मोटरसाइकिलों से गश्त की जाएगी। इसके लिए भी अलग से टीमें बनाई गई है। सरवरी बाजार से अखाड़ा बाजार, रामशिला, सुल्तानपुर, ढालपुर, गांधीगनर, मौहल और भुंतर होकर वामतट से रामशिला तक नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि दशहरा के लिए छह नाके लगाए गए हैं। जहां चरस तस्करी पर अधिक फोकस किया जाएगा। हर सेक्टर अधिकारियों को दशहरा में आए देवी देवताओं के अस्थायी शिविरों में सुरक्षा पहरा कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।