फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हुड़दंगियों से निपटेगा पुलिस का एंटी गुंडा सेल

हुड़दंगियों से निपटेगा पुलिस का एंटी गुंडा सेल

Wed, 17 Oct 2018 06:52 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
हुड़दंगियों से निपटेगा पुलिस का एंटी गुंडा सेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। देवी-देवताओं के महाकुंभ दशहरा उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। उत्सव में पुलिस, होमगार्ड व अन्य फोर्स के करीब 2200 जवान सुरक्षा का जिम्मा देखेंगे। कुल्लू में करीब 1000 जवान पहुंच चुके हैं। कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन के बाद सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्व पर इस बार शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने शरारती तत्वों से निपटने के लिए एंटी गुंडा सेल बनाया है।
रात दस बजे के बाद दशहरा मेला मैदान व अन्य स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसने के साथ यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस मोबाइल पेट्रोलिंग करेंगी। इसके लिए 15 मोबाइल बाइक का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस की टीमें रात दस से तीन बजे तक कुल्लू शहर व आसपास गश्त करेंगी। देवी-देवताओं की सुरक्षा के लिए रात के समय पुलिस जवान सेक्टर वाइज तैनात किए गए हैं। ये देवताओं के अस्थायी शिविरों पर नजर रखेंगे। दशहरा उत्सव में बम निरोधक दस्ता भी तैनात रहेगा। स्नीफर डॉग, पुलिस की एजेंसियां सीआईडी, नारकोटिक्स के जवान भी सिविल ड्रेस में गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुरक्षा के लिहाज से इस बार दशहरा के मेला मैदान में विभिन्न जगहों पर 50 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि एंटी गुंडा सेल दशहरे में हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसेगा। देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों पर भी जवान नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरों ने काम करना शुरू कर दिया है। रोड साइड ड्रिंकिंग पर भी पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन


बाहर से आने वालों की हो रही जांच
कुल्लू जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इसके लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। होटलों में छापामारी की जा रही है। नशा पकड़ने के लिए भी दो अस्थायी नाके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों की पुलिस भी रखेगी नजर
दशहरा उत्सव के दौरान बाहरी राज्यों के संदिग्धों पर पड़ोसी राज्य की पुलिस भी निगरानी रख रही है। इसके लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस टीमें भी सिविल ड्रेस में सक्रिय हैं। पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं।


कुल्लू में कल से लगेगी धारा 144
19 से 25 अक्तूबर तक जिला मुख्यालय में धारा 144 लागू रहेगी। इसमें भीड़ व ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व जवानों को हथियार रखने की छूट रहेगी। अन्य लोग हथियार साथ लेकर नहीं चल सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed