{"_id":"5bc4959ebdec2269717a178c","slug":"151539610014-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम वनवास से भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम वनवास से भावुक हुए दर्शक
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला बयूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की मनुरंगशाला में चल रही रामलीला ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान राम को वनवास देने पर भरत ने कहा कि बड़ा भाई वन को जाए और छोटा राज करे, यह कहां का न्याय है। इस संवाद को सुनते ही पूरी मनुरंगशाला तालियों से गूंज उठी। राम को वनवास से दर्शक भावुक हो उठे।
मनु की नगरी मनाली में अखंड दुर्गा मां पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में दिखाए गए दृश्य में भरत व शत्रुघन सीधे कैकई से मिलने पहुंचते हैं। इस दौरान भरत कैकई पर क्रोधित होते हैं और अपने भ्राता राम को वापस लाने के लिए चले जाते हैं। इसके अलावा दशरथ मृत्यु, भरत कौशल्या संवाद व चित्रकूट भरत मिलाप का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। चित्रकूट भरत मिलाप के दृश्य को देखकर कई की आंखें नम हो गई। राम का किरदार निभा रहे अभिजीत रघुवंशी के अलावा पवन अरोड़ा, तनु भारद्वाज, अभिषेक सोनी, अमित, निशांत, अंकिता, आशु व आरती के शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान समिति के प्रधान सुभाष मेहंदीरत्ता, महासचिव प्रदीप पाटिल, प्रकाश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा व एसके शर्मा भी उपस्थित रहे।