फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चार सौ पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

चार सौ पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Mon, 15 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
चार सौ पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लाखों लोगों की भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए पुलिस विभाग ने जिले के 400 से अधिक पुलिस जवानों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है और यह आदेश दीवाली तक जारी रहेंगे। आपातकालीन अवकाश के अलावा अन्य कोई भी छुट्टी मंजूर नहीं होगी।

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की बैठकों का दौर जारी है। अवकाश को लेकर जिला कुल्लू के सभी थाना व चौकियों को आदेश जारी कर दिए हैं। 25 अक्तूबर तक चलने वाले सात दिवसीय दशहरा उत्सव को मात्र चार दिन का समय रह गया है। दशहरा में लोगों की सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर भी रणनीति तैयार की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि जिला कुल्लू में 400 से अधिक पुलिस जवान हैं। सभी के अवकाश को रद्द कर दिया है। मात्र आपातकालीन अवकाश दिया जाएगा। कहा कि दशहरा में लोगों की सुरक्षा व यातायात को सुचारु रखने के लिए बाहर से भी पुलिस व होमगार्ड से जवानों का पहुंचना शुरू हो गया है। चंदेल ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस हर पहलू पर ध्यान दे रही है। सुरक्षा घेरा पूरी तरह से कसा हुआ होगा। इसके लिए पुलिस ने छह नाके लगा दिए हैं, जहां नशे पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed