फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में धीमे पड़े करोड़ों के विकास कार्य

कुल्लू में धीमे पड़े करोड़ों के विकास कार्य

Mon, 11 Jun 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में धीमे पड़े करोड़ों के विकास कार्य
कुल्लू में धीमे पड़े करोड़ों के विकास कार्य
विज्ञापन

12 फीसदी जीएसटी लगने से ठेकेदारों में रोष
सड़कों का निर्माण के साथ टारिंग का काम पड़ा ठप
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिला कुल्लू में ठेकेदारों को आवंटित किए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। ठेकेदारों पर लगाए गए 12 प्रतिशत जीएसटी से ठेकेदारों ने निर्माण कार्यों को रोक दिया है। यह समस्या लोक निर्माण विभाग में अधिक सामने आई है। ठेकेदारों ने सड़कों के निर्माण के साथ टारिंग तथा डंगे के कामों को रोके रखा है। इसमें करीब दो साल पुराने टेंडरों के साथ नए टेंडर भी शामिल हैं।
ठेकेदार लोक निर्माण विभाग से मांग कर रहे हैं कि उन्हें आवंटित पुराने टेंडरों का 12 फीसदी जीएसटी अलग से दिया जाएगा। ठेकेदारों द्वारा काम करने का सबसे अधिक असर सड़कों की टारिंग पर पड़ रहा है। अगले माह से जिला में सेब सीजन शुरू होने को है, लेकिन कुछ सड़कों की टारिंग को छोड़कर अधिकतर सड़कों की हालात बद से बदतर हो गई है। इसका असर पर्यटन सीजन में भी देखने को आ रहा है। वहीं सड़कों में लगाए जाने वाले क्रेेटवाल और डंगों का काम भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन

ठेकेदार सुभाष शर्मा, कमल शर्मा, मनोज, दुनी चंद, जगदीश, बेली राम, ध्यान सिंह, प्रेम सिंह, संजय कुमार तथा रमेश चंद ने कहा कि निर्माण कार्य पर लग रहे 12 प्रतिशत जीएसटी ने उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में वह निर्माण कार्य को कैसे कर पाएंगे? पुरानेे टेंडरों में 12 फीसदी जीएसटी को अलग से दिया जाए तथा नए निर्माण कार्य में जीएसटी को एस्टीमेट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, होटल एसोसिएशन मणिकर्ण वैली के अध्यक्ष किशन ठाकुर, हुकम चंद, संजय, हरि राम और गुलाब सिंह के अनुसार सड़कों की हालात बहुत खराब है और भुंतर-मणिकर्ण सड़क की टारिंग के लिए एक माह पहले करीब दो करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है लेकिन टारिंग का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। टारिंग का समय निकल रहा और बरसात शुरू होने वाली है।

उधर, लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षक अभियंता अनिल संगराई ने कहा कि उनके ध्यान में इस तरह के मामले नहीं आए हैं। भुंतर-मणिकर्ण की टारिंग के टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही टारिंग का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed