फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फ देखने मढ़ी में उमड़ा सैलानी का सैलाब

बर्फ देखने मढ़ी में उमड़ा सैलानी का सैलाब

Wed, 02 May 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
बर्फ  देखने मढ़ी में उमड़ा सैलानी का सैलाब
बर्फ देखने मढ़ी में उमड़ा सैलानियों का सैलाब
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशानुसार मढ़ी भेजे 1200 वाहन
प्रशासन ने पर्यटकों के लिए खोला पर्यटन स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए खोले गए पर्यटन स्थल मढ़ी में बुधवार को हजारों पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। मढ़ी के लिए एनजीटी के आदेशानुसार 1200 वाहनों को भेजा गया है। इसमें आठ सौ डीजल व चार सौ पेट्रोल वाहन शामिल थे। बर्फ देखने की चाहत में पहले दिन मढ़ी में भारी संख्या में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा।

वहीं वीरवार के लिए भी 1200 परमिट ऑनलाइन बुक हो गए हैं। मढ़ी और रोहतांग के लिए पर्यटकों में भारी क्रेज देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों में पड़ी भारी गर्मी से निजात पाने के लिए मढ़ी में सैलानियों ने जमकर अठखेलियां कीं। पर्यटकों ने परिवार व अपने दोस्तों के साथ बर्फ के बीच फोटो खींचे और सेल्फी ली। कई सैलानियों ने वीडियो कॉल के द्वारा अपने परिजनों को यहां की सफेद वादियों से रूबरू करवाया। वहीं मढ़ी खुलने से अब मनाली में धीरे-धीरे सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। होटलों की आक्युपेंसी 60 फीसदी तक पहुंच गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों को रोहतांग खुलने का इंतजार है। मई के पहले हफ्ते के बाद मनाली का पर्यटन गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed