{"_id":"5a8acea94f1c1bc83b8b7b33","slug":"151519046313-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे अधूरे गौसदन का विधायक ने कर डाला उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे अधूरे गौसदन का विधायक ने कर डाला उद्घाटन
Updated Mon, 19 Feb 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे अधूरे गो सदन का कर डाला उद्घाटन
बंजार में उद्घाटन के बाद भी लटका है गौसदन में ताला
फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा पशु, लोगों में रोष
हरिकृष्ण कौल
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बेसहारा पशुओं से किसानों को निजात दिलवाने के लिए ग्राम पंचायत चनौन के गांव शलेरा में 14 लाख से निर्मित आधे अधूरे गोसदन का बंजार के विधायक ने उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन के दो सप्ताह बीत जाने के बाद गोसदन पर ताला लटका हुआ है। वहीं बेसहारा पशु किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। ऐसे में घाटी के लोगों में रोष है कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए आधे अधूरे गोसदन का उद्घाटन कर दिया गया। गौरतलब है कि गोसदन के लिए जिला परिषद द्वारा 18 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई थी लेकिन पंचायत चनौन के शलेरा में गो सदन भवन के बावजूद बेसहारा पशु किसानों के खेतों में नुकसान कर रहे हैं। किसान निहाल ठाकुर, नरेश पंडित, तेजा सिंह, वेदराम, ललित शर्मा, दिलीप सिंह, गंगाराम, सेस राम, किशोरी लाल, नरोत्तम सिंह, चंद्र नेगी, जगतराम, श्रवण कुमार, तिलकराज शर्मा, ओम प्रकाश, हरि सिंह, नरोत्तम सिंह, छापे राम, ध्यान सिंह, बेली राम, उत्तम राम, ठाकुर सिंह, सोमदत्त, दौलत राम और नीरत सिंह ने कहा कि 4 फरवरी को विधायक सुरेंद्र शौरी ने इसका उद्घाटन किया था। एक सप्ताह के भीतर गौशाला में पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाए। अन्यथा किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
इधर खंड विकास अधिकारी वीआर वर्मा ने कहा कि गो सदन चलाने के लिए कमेटी का गठन करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। कमेटी पंजीकृत करवाने के बाद गोसदन को पशुओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा।