फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिए जाएंगे पुरस्कार : गोविंद सिंह

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिए जाएंगे पुरस्कार : गोविंद सिंह

Tue, 06 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिए जाएंगे पुरस्कार : गोविंद सिंह
Sports - फोटो : amarujala
पतलीकूहल (कुल्लू)। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा। परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा तथा इसमें एचआरटीसी के साथ निजी ऑपरेटरों की हितों का भी ख्याल रखा जाएगा। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता के आधार पर बस सेवाएं आरंभ की जाएंगी। मंगलवार को कटराईं में जनसभा को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने बताया कि वन माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने शिमला जिले की कोटी वन रेंज में सैकड़ों पेड़ों के कटान के मामले पकड़े हैं। चौपाल में देवदार के तेल की तस्करी और बिलासपुर जिले में करोड़ों रुपये के खैर के पेड़ों के कटान का भी पता चला है। इन मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर गोविंद सिंह ने स्थानीय मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कई जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान भी कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, मंजरी नेगी, सीता देवी, मनाली भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह, महामंत्री ठाकुर दास, बीडीसी अध्यक्ष अनीता ठाकुर, उपाध्यक्ष अमर ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि मनाली को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है और इन योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed